मुरादाबाद, मार्च 28 -- सिविल लाइंस के आजादनगर रेलवे हरथला कॉलोनी में शुक्रवार को सुबह-सुबह डबल मर्डर हो गया और पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी। हत्या का आरोपी साहिल शर्मा वारदात को अंजाम देने के बाद बरेली तक पहुंच गया। वहां से जब रिश्तेदार उसे लेकर मुरादाबाद लौटे और घर पर भारी पुलिस बल पहुंचा देख पड़ोसियों को इसका पता चला। दोनों महिलाओं की हत्या की खबर सुन पड़ोसी भी हैरान रह गए। पड़ोसियों ने बताया कि सरोज शर्मा और उनकी बेटी वंदना शर्मा बहुत ही सरल स्वभाव की थीं। दोनों कॉलोनी में किसी से बहुत ज्यादा मतलब नहीं रखती थीं। मिलने पर सामान्य व्यवहार करती थीं। पड़ोसियों ने दबी जुबान से बताया कि कुछ दिन से इनके घर में झगड़े की आवाजें आ रही थीं। वृद्धा का पोता साहिल शर्मा अपनी दादी सरोज शर्मा और बुआ वंदना शर्मा से झगड़ता था लेकिन मोहल्ले के लोगों ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.