बुलंदशहर, जुलाई 19 -- सावन के महीने में मौसम के पल-पल पर रंग बदलने का सिलसिला जारी है। कभी धूप तो कभी बारिश हो रही है। शुक्रवार को दोपहर तक गर्मी ने बेहाल कर दिया। इस दौरान झमाझम बारिश भी हुई, लेकिन धूप निकलने पर गर्मी का असर तेज हो गया। करीब 15 मिनट तक हुई बारिश ने गर्मी बढ़ा दी। उसम के चलते लोग परेशान रहे। इस दौरान तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ रहा और धूप के दर्शन हुए। धूप के तेवरों के चलते तल्खी नजर आई। तेज धूप और उमस के चलते गर्मी में पसीनों से तर-बतर हो गए। दिन चढ़ने के साथ ही धूप का सितम बढ़ता गया। दोपहर में धूप और उमस की वजह से लोग परेशान रहे। दोपहर में गर्मी से बचने के लिए लोग तमाम प्रयास करते रहे। इस दौरान बादलों की आवाजाही शुरु हो ग...