शामली, जनवरी 15 -- गुरूवार सवेरे शहर के धीमानपुरा में एक किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त हो सकी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरूवार सवेरे शहर के धीमानपुरा स्थित आर्य समाज के निकट सडक किनारे एक व्यक्ति का शव पडा मिला। आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के लिए तलाशी ली तो उसके जेब से मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त 55 वर्षीय किसान संजीव पुत्र हरिकिशन निवासी पिंडौरा के रूप में हुई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ...