हरिद्वार, सितम्बर 11 -- हरिद्वार। धर्मनगरी में गुरुवार को धूप की तपिश कम रही। दोपहर के समय आसमान में बादल छा गए। साथ ही हल्की हवाएं चलने लगी। इस कारण दिन में लोगों को गर्मी के प्रकोप से राहत मिली। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में मामूली गिरावट और आसमान में बादल छाने के बाद गुरुवार को गर्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...