अलीगढ़, जनवरी 16 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के फायरबिग्रेड कालोनी में दिन दहाड़े घर से लाखों का माल पार हो गया। पत्नी घर की छत पर बैठी थी। चोर घर में घुस गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फायर बिग्रेड कालोनी निवासी नवीन कुमार गुप्ता पशु पालन विभाग में नौकरी करता है। वह किसी काम से नोएडा गया था। पत्नी घर की छत पर बैठी थी। आरोप है कि मैनगेट से चोर घर में घुस गए। अलमारी में रखे जेवरात और 90 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। पत्नी छत से नीचे आई तो सामान फैला देख दंग रह गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहंुच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घर से चोरी का मामला सामने आया था। अभी हर एगिंग पर जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...