पीलीभीत, जनवरी 29 -- पूरनपुर। बरामदे में महिला सोती रही और चोर ने घर में रखे सोने के जेवर और हजारों की नकदी चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। गृहस्वामी ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। दिन दहाड़े हुई चोरी की घटना से खलबली मच गई। नगर के मोहल्ला खानकाह के रहने वाले लतीफ पुत्र हबीबुल्ला ट्रक मिस्त्री हैं। बुधवार को दिन में लतीफ की पत्नी तबस्सुम घर के बरामद में सो रहीं थीं। घर का मेनगेट खुला था। इस दौरान चोर उनके घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी सेफ से सोने की झुमकी, अंगूठी और 95 हजार रुपए चोरी कर लिए। कुछ देर बाद भतीजे आरिफ के घर आने पर तब्बसुम जागी। उन्होंने कमरे का सामान बिखरा देखा तो आचंभित रह गईं। सेफ में रखे जेवरात और नकदी गायब थी। तब्ब्सुम ने पति लतीफ को घटना की सूचना दी। दिन दहाड़े घर से हुई चोरी ...