कानपुर, फरवरी 6 -- चकेरी। गोविन्द नगर के गुजैनी में दिन दहाड़े पड़ोसी के घर में घुसकर नकदी व जेवरात चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी का माल भी बरामद किया है। गोविन्द नगर के गुजैनी कच्ची बस्ती निवासी गीता सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था कि बीती चार फरवरी को वह अपनी बड़ी बेटी के साथ पनकी नौकरी पर चली गई थीं। उनकी छोटी बेटी भी स्कूल चली गई थी। इसी बीच आरोपित ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे तीस हजार रुपये और जेवरात चोरी कर लिये थे। शाम को जब बेटी स्कूल से वापस घर लौटी तो चोरी की जानकारी हुई। वहीं पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी करने वाला पीड़िता के पड़ोस में रहने वाला विजय सिंह नाम का युवक है। जो मूल रूप से फतेहप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.