झांसी, मार्च 19 -- झांसी, संवाददाता दिनों-दिन मौसम तल्ख होता जा रहा है। मंगलवार को सूरज के उग्र तेवरों से दिन झुलस उठा। अधिकतम पारा 34 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा 16 डिग्री होने की वजह से रात भी गर्माहट भरी रही। घरों में एसी-पंखे चलने शुरू हो गए। मंगलवार तड़के चार बजे के करीब कुछ ठंडक महसूस हुई। वहीं, सुबह 6.23 बजे सूर्योदय हुआ। इसके बाद लगातार सूरज उग्र होता चला गया। 10.30 बजते ही टनटनाती धूप ने छांव तलाशने पर विवश किया। सब्जी मंडियों में आढ़तिया छाते की ओट में दिखे तो पल्लेदार सुस्ताते नजर आए। 11.30 बजे से मौसम में और तेजी आई। जिससे जरूरी काम से निकले शहरी हाथ बंद दस्ताने, गमछा, टोपी, छाते की ओट में दिखे। स्कूलों की छुट्टी के बाद वाहनों में सवार बच्चों का बुरा हाल हुआ। दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक पारा एक ही स्थिति में रहा। इस बीच...