भागलपुर, जनवरी 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता शुक्रवार को धूप खिली और मौसम ने साथ दिया तो मायागंज अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने वाले मरीजों की भीड उमड़ गई। मायागंज अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 1131 मरीजों का इलाज हुआ। इनमें से 227 मरीजों का इलाज मेडिसिन ओपीडी में हुआ तो वहीं हड्डी रोग की ओपीडी में 169, सर्जरी में 144, त्वचा रोग की ओपीडी में 104 का इलाज हुआ। वहीं अन्य ओपीडी में दहाई की संख्या में पहुंचे मरीजों का इलाज हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...