झांसी, दिसम्बर 4 -- दिसंबर के पहले सप्ताह में ताप में उतार-चढ़ाव बरकरार है। पूरब-पश्चिम, उत्तर दिशाओं से चल रही हवाएं लगातार मुश्किलें बढ़ा रही हैं। गुजरे, 24 घंटों में बुधवार दिन के ताप में 1 डिग्री उछाल दर्ज की गई। जबकि रात ताप में मामूली गिरावट आई। न्यूनतम पारा 11 तो अधिकतम 26 डिर्गी दर्ज किया गया। शाम गहरी होते ही मौसम ने जोरदारी से झटका दिया। जिससे शहरी कंपकंपा उठे। गुरुवार सुबह 6.46 बजे सूरज निकला। लेकिन, मौसम का मिजाज काफी सर्द रहा। 8 से 10 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछुआ ने लोगों को घरों में रहने पर विवश किया। खासतौर से बुजुर्गवारों ने अंगीठी, हीटर, रूम हीटर का सहारा लिया। मॉर्निंग वॉक को निकले लोगों की संख्या ज्यादा नहीं थी। कड़ी सर्दी के बीच शहरी दफ्तर को तैयार हुए तो बच्चे स्कूल को। सुबह पांच बजे के करीब गिर रही ओस के निशान सड़को...