बस्ती, दिसम्बर 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। जनपद में शीतलहर व गलन अपने चरम पर है। इसके चलते जनजीवन प्रभावित है। सोमवार को दिन में 11 बजे तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, इस कारण सड़कों पर रफ्तार थमती नजर आई। लोगों की आवाजाही काफी कम दिखी। हालांकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव, हीटर और ब्लोअर सहारा लिया। तापमान में गिरावट होने से गलन बढ़ी तो शहर से लेकर ग्रामीण चौराहों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव ढूढ़ते नजर आए। लोग बहुत जरूरी होने पर सड़कों पर ऊनी स्वेटर, मफलर, टोपी और जैकेट से लिपटे बाहर निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.