नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- दिल्ली सरकार ने राजधानी की सड़कों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए आगामी मार्च महीने तक 400 किलोमीटर से अधिक सड़कों का पुनर्विकास करने के निर्देश दिए हैं। पहले इन सड़कों को रात के समय बनाना था, लेकिन रात को तापमान कम होने के चलते अब इन्हें दिन में बनाया जाएगा। सड़क बनाने वाली सूची के साथ ट्रैफिक पुलिस से पीडब्ल्यूडी ने अनुमति मांगी है। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने इस विषय को लेकर आयोजित बैठक में कहा कि जिस सड़क को बनाने का काम शुरु होगा, वह 24 घंटे के भीतर तैयार होनी चाहिए। ताकि यातायात कम प्रभावित हो और धूल भी ज्यादा देर न उड़े। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि दिल्ली में टूटी एवं खराब हो चुकी सड़कों को दोबारा बनाने का काम किया जा रहा है। इसके तहत कुल 402 किलोमीमटर सड़क का निर्माण होगा। इसमें से केंद्रीय सड़क निधि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.