रुद्रपुर, फरवरी 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। फरवरी का आधा महीना बीत जाने के बाद दिन के अधिकतम तापमान में वृद्धि होना शुरु हो गई है। अगले चार पांच दिनों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जहां 12 फरवरी को अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 13 फरवरी को अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 14 फरवरी शनिवार को अधिकतम तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही। जीबी पंत विवि के निदेशक शोध डॉ. एएस नैन ने बताया कि शनिवार का अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आर्द्रता 92 प्रतिशत और दोपहर की आर्द्रता 50 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि दो तीन दिन तक बारिश की संभावना नही है। साथ ही चार पांच दिनों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंचने की सं...