हाथरस, फरवरी 18 -- हाथरस। फरवरी महीने देखने को मिल रहा मौसम का मिजाज लोगों की सेहत नासाज कर रहा है। दिन में तेज और चटकदार धूप खिलने से मौसम गर्म बना हुआ है तो सुबह-शाम को सर्द हवाओं की चलने से मौसम में ठंडक बनी हुई है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। लापरवाही के चलते लोग सर्दी, जुकाम, खांसी और वायरल की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ी। पर्चा काउंटर से लेकर दवा काउंटर और ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। अधिकांश मरीज, सर्दी, जुकाम व खासी से पीड़ित थे। ओपीडी में लगभग 1500 से मरीज पहुंचे। बता दें कि फरवरी माह में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। दिन में तेज धूप निकलने की वजह से गर्मी के तेवर देखने को मिल रहे हैं और लोगों को सर्दी के सितम से राहत मिल रही हैं, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.