वाराणसी, जनवरी 25 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दिन के मुकाबले रात के तापमान में बढ़ोतरी बारिश की आहट दे रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से क्रमशः 0.2 डिग्री कम और 4.3 डिग्री अधिक रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 जनवरी से जम्मू और इससे सटे हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से पंजाब, राजस्थान और गुजरात के ऊपर द्रोणिका बनी हुई है। हवा का रुख बदलने पर यह प्रणाली पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर बढ़ेगी, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वांचल में 27 जनवरी के बाद बारिश के आसार बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके गुजरने के बाद 30 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षो...