कानपुर, नवम्बर 6 -- कानपुर। मौसमी उथल पुथल फिलहाल थम गई है। इसके परिणाम स्वरूप अब लगातार उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं लेकिन कहीं इनकी गति अधिक तो कहीं कम है। इससे उत्तर प्रदेश के इक्का-दुक्का जिलों को छोड़ कर शेष में रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। कानपुर में दिन का पारा भी गिरा, जिससे अंतर में कमी आई है। इसने सर्दी का अहसास बढ़ा दिया। नवंबर माह में अब मौसमी स्थिरता की शुरुआत हुई है। हाल फिलहाल ऐसी कोई मौसमी उथल पुथल नहीं है जिसका प्रभाव उत्तर प्रदेश पर भी पड़े। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब खत्म हो गया है और पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी भी होने लगी है। इससे इन पहाड़ों से आ रहीं धीमी गति की हवाएं भी अपने साथ ठंडक ला रही हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान में 02.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। दिन का पारा 29.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ...