प्रयागराज, मई 20 -- प्रयागराज। जिले में गर्मी कम नहीं हो रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बुधवार से मौसम एक बार फिर बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 24 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 21 से 26 मई तक 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और वज्रपात हो सकता है। मंगलवार को तेज धूप के आगे हवा भी बेअसर रही। दिन का 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने के कारण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...