बरेली, मार्च 28 -- कड़ी धूप से दिन का तापमान बढ़ गया है। बीते दो दिन में दिन का अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। धूप के चलते दोपहर में अब लोग बाहर निकलने से परहेज करने लगे हैं। रात में भी गर्मी का असर दिखने लगा है। कई घरों में दिन के समय कूलर भी चलने लगा है। गुरुवार को सुबह से तेज धूप निकली। दिन में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस वर्ष मार्च में यह सबसे अधिक तापमान रहा। दिन का तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले सप्ताह से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात में भी तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पार होने के अनुमान हैं।

हिंदी हिन्दुस...