अयोध्या, जनवरी 15 -- अयोध्या। मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा बताते हैं कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो बुधवार के तापमान से मात्र आधा डिग्री ज्यादा है। क्योंकि हवाओं की गति लगभग बनी हुई है। दिन भर 2.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। सूर्य की किरणों की तीव्रता अधिक होने के कारण अधिकतम तापमान घट नही रहा है लेकिन शाम होते ही हवाएं अपना प्रभाव पारे पर दिखाने लगतीं हैं। जिससे रात में अधिक ठंड का अनुभव किया जा रहा है। उन्होंने बताया न्यूनतम तापमान इन दिनों ठंड के उच्चतम मौसम जैसा हो गया है। उन्होंने संभावना जताते हुए बताया कि जैसे बादल छाएंगे दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.