फतेहपुर, अप्रैल 1 -- फतेहपुर। इस बार की मई-जून में अधिकतम तापमान किस हद तक चढ़ेगा और लोगों पर कितना कहर ढाएगा, यह तो भविष्य में तय होगा लेकिन फिलहाल दिन की गर्मी और रात की सर्दी के बीच का द्वंद्व लोगों की तबीयत पर भारी पड़ रहा है। मौसम का बदलता मिजाज हर दिन सेहत का इम्तिहान ले रहा है। दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर इसकी वजह है। मार्च माह बीत गया। दिन में तेज सूरज की चमक से लोग पसीने से तर बतर हो रहे हैं। बिना पंखा काम नहीं चल रहा है। वहीं शाम ढलते-ढलते पारा तेजी से नीचे को गिरने लगता है। आधी रात को पारा दोपहर के तापमान से करीब 15 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है। जिससे खुले आसमान के नीचे सर्दी का एहसास होने लगता है। जबकि मानक के अनुसार दिन और रात के तापमान का अंतर 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं होना चाहिए पर बीते कुछ दिनों के तापमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.