मुरादाबाद, नवम्बर 28 -- दिसंबर का महीना शुरू होने की दहलीज पर हवा में और ज्यादा घुली ठंडक ने गुलाबी सर्दी का एहसास बढ़ा दिया। शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही, हालांकि दिन के समय काफी गुनगुनी धूप खिली। मुरादाबाद में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा वहीं रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने के चलते मौसम में सर्दी का अहसास बढ़ गया। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है। तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होन...