सोनभद्र, जनवरी 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में सोमवार को न्यूनतम पारा पांच और अधिकतम पारा तीन डिग्री गिरने से गलन बढ़ गई। इससे पूरे दिन लोग गलन से ठिठुरते नजर आए। जिले में लगातार कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। सोनांचल में सोमवार को भी कोहरे और शीतलहर का कहर जारी रहा। सोमवार की सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। आठ बजे के कार कोहरा छंटा लेकिन धूप नहीं निकली। दोपहर 12 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे और शीतलहर चल रही थी। इससे दिन में भी लोग गलन से ठिठुरते नजर आए। कोहरे और शीतलहर के कारण दिन के तापमान में तीन तथा रात के तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के राजन सिंह के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री...