सीवान, दिसम्बर 8 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के भोपतपुर भरथिया गांव स्थित छठ घाट के समीप चाकू घोंपकर की गयी दिनेश कुमार यादव उर्फ लालू यादव की हत्या मामले में पुलिस ने मृतक के परिजन के दिए आवेदन के आधार पर गांव के ही एक ही परिवार के कुल चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए एक महिला अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। महिला के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मृत दिनेश कुमार सिंह के पिता सुरेन्द्र राय ने पुलिस को बताया है कि शनिवार को बाप-बेटे दोनों हमलोग खेत में धान का बोझा बांध रहे थे। इस दौरान बेटे दिनेश कुमार यादव के मोबाइल फोन पर किसी का कॉल आया। दूसरी तरफ से मोबाइल फोन पर बात करने वाले की ओर से कहा गया कि तुम छठी घाट आओ, कुछ जरूरी बात करनी है। जब मैं कॉल करने ...