रुद्रपुर, जून 17 -- रुद्रपुर। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसियेशन की जनपदीय तदर्थ समिति में संगठनात्मक स्तर पर अहम बदलाव किया गया है। उप निबंधक फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्ट देहरादून कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार दिनेश सिंह को समिति का नया सदस्य नामित किया गया है। ऊधमसिंहनगर की डेलीगेट सूची को लेकर उप निबंधक कार्यालय को कई शिकायती पत्र प्राप्त हुए हैं। इन शिकायतों के निस्तारण को उप निबंधक कार्यालय द्वारा एक बैठक आहूत की गई है, जो आगामी 4 जुलाई 2025 को सुबह 11 बजे सहस्त्रधारा रोड स्थित एकीकृत भवन देहरादून में आयोजित की जाएगी। बैठक में ऊधमसिंहनगर की तदर्थ जनपदीय समिति के सदस्यों के साथ-साथ जिले के सभी विकासखंडों से निर्वाचित अध्यक्ष एवं मंत्री को भी आमंत्रित किया गया है। साथ ही फर्म्स सोसाइटी के उप निबंधक ने प्रांतीय तदर्थ समिति को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.