पलामू, जुलाई 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद क्षेत्र के समाजवादी नेता दिनेश कुमार सिंह की 20वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उनके स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव, पलामू जिला परिषद के उपाध्यक्ष अलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह, प्रमुख राजकुमारी देवी, पूर्व नगर अध्यक्ष शशि कुमार, मिथिलेश सिंह, राजद नेता कामख्या सिंह, सुधीर कुमार सिंह, मशरूर साहब, कमलेश प्रसाद सिंह, अजय भारती आदि ने तस्वीर पर मल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक कुमार व संचालन राजद नेता राज अली व कांग्रेस नेता मशरूर अहमद जेपी ने किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन दिनेश सिंह के छोटे भाई कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने किया। विधायक संजय सिंह यादव ने कहा कि दिनेश सिंह त्याग और समर्पण के प्रतिमूर्ति थे...