गोपालगंज, दिसम्बर 8 -- गोपालगंज। पटना जंक्शन पर जहर खाने से हुई भाई-बहन की मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी योगेंद्र सिंह के बेटे दिनेश राय व बेटी गोल्डी राय का रिश्ता उनके परिवार के सदस्यों से ठीक नहीं था। उनकी मां की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। घर पर पिता, चाचा और चाची के साथ दोनों रहते थे। बाद में परिवार के सदस्यों के साथ विवाद बढ़ने पर भाई-बहन पटना के कंकड़बाग में रहने लगे थे। जानकारी के अनुसार करीब छह माह पहले वे गांव में अपने हिस्से की मांग करने पहुंचे थे। जहां कथित रूप से उनकी पिटाई कर उन्हें घर से भगा दिया गया था। इसके बाद से दोनों पटना में ही रह रहे थे। जहर खाकर मौत की सूचना मिलते ही गांव के लोग स्तब्ध रह गए। लोगों में चर्चा है कि घर से निकाल दिए जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.