अररिया, जनवरी 5 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रमै गांव में किसान दिनेश झा की हत्या मामले में 24 घंटे बीतने के बाद भी कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया है। घटना को लेकर जहां गांव में आक्रोश एवं मायूसी है वहीं पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी का दावा तो कर रही है मगर अब तक कोई भी आरोपी पकड़ से बाहर है। खास बात यह की इलाज के दौरान ही फरार आरोपी अब तक पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया है। कहते हैं जमीन रजिस्ट्री विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस विवाद में दिनेश झा की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मृतक की पत्नी आरती देवी के फर्द बयान पर स्थानीय थाने में 10 नामजद और करीब 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में कई महिलाओं के भी शामिल होने की बात सामने आई है। आरती देवी ने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.