प्रयागराज, जून 16 -- प्रयागराज। दिनेश चंद्र सचान प्रयागराज नगर निगम के मुख्य अभियंता होंगे। मुरादाबाद नगर निगम में बतौर अधिशासी अभियंता रहे दिनेश चंद्र का तबादला प्रयागराज किया गया है। दिनेश चंद्र इससे पहले प्रयागराज नगर निगम में अधिशासी अभियंता के तौर पर काम कर चुके हैं। मार्च में सतीश कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद से नगर निगम में मुख्य अभियंता का पद रिक्त था। पद पर किसी की तैनाती होने तक अधिशासी अभियंता अनिल मौर्या को कार्यवाहक मुख्य अभियंता का काम सौंपा गया था। अनिल मौर्य का भी सहारनपुर नगर निगम में तबादला हो गया है। अल्लापुर जोन में तैनात अवर अभियंता राम सक्सेना का तबादला कानपुर नगर निगम में हुआ है। अधिशासी अभिंयता अनिल मौर्या और मुजफ्फर नजमी के स्थान पर किसी भेजा नहीं गया है। अल्लापुर जोन के जोनल अधिकारी संजय ममगई के स्थान पर सहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.