आरा, मार्च 24 -- जगदीशपुर। जगदीशपुर स्थित संत श्री बरहना महिला महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य के पद पर दिनेश कुमार मिश्रा ने योगदान किया । शुक्रवार को महाविद्यालय तदर्थ समति के सदस्यों की बैठक में वरीयता क्रम के अधार पर दिनेश कुमार मिश्रा को संत श्री बरहना महाविद्यालय जगदीशपुर का प्रभारी प्राचार्य चुना गया। इसके बाद शनिवार को विवि प्रतिनिधि सह तदर्थ समिति सचिव प्रो रामेश्वर सिंह ने संत श्री बराहना महिला कॉलेज जगदीशपुर के प्रभारी प्राचार्य का पत्र निर्गत किया, जिसके आलोक में नए प्रभारी प्राचार्य ने योगदान दिया । कनीय शिक्षिका ऊषा मिश्रा को प्रभारी प्राचार्य पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया। यह निर्णय वरीयता क्रम के आधार पर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.