काशीपुर, जनवरी 9 -- जसपुर। डीएम ने जिले के तीन तहसीलदारों के तबादले किए है। डीएम के आदेश पर प्रभारी अधिकारी ऋचा सिंह ने इस आशय का आदेश जारी किया है। डीएम ने जसपुर तहसीलदार दलीप सिंह को किच्छा, किच्छा के तहसीलदार गिरीश चन्द्र त्रिपाठी को रुद्रपुर और रुद्रपुर के दिनेश कुटौला को जसपुर का तहसीलदार बनाया है। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि तहसीलदार का तबादला हो गया है। उन्हे आदेश प्राप्त हो गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...