रुद्रपुर, जनवरी 13 -- किच्छा। पुलिस ने दिनेश की हत्या के आरोप में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। विरेंद्र गंगवार पुत्र रूप लाल निवासी ग्राम मेंथी नवदिया बरेली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई दिनेश कुमार ममेरे बहनोई रामानंद के साथ ट्राजिंट कैंप रुद्रपुर में किराये पर रहता था। नौ जनवरी को वह बहन संध्या को छोड़ने भोजीपुरा रेलवे स्टेशन गया था। रात को दिनेश ने फोन पर रामानंद को बताया कि वह किच्छा पहुंच गया है और कुछ देर में ट्रांजिट कैंप पहुंच जाएगा। जिसके बाद दिनेश का फोन स्विच ऑफ हो गया। बीते रविवार को दिनेश का शव मिला। विरेंद्र ने आरोप लगाया किया अज्ञात व्यक्ति ने दिनेश की गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.