एटा, फरवरी 15 -- एटा, अभी फाल्गुन का महीना पूरी तरह चढ़ा भी नहीं है और सूरज ने दिन में पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। फरवरी के मध्य में ही दोपहर की धूप अब मार्च और अप्रैल की गर्मी का अहसास करा रही है। इससे अन्नदाताओं के माथे पर भी चिंता की लकीरें दिख रही हैं। पिछले सप्ताह से आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिले का अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दिन और रात के तापमान में आ रहे इस भारी अंतर के कारण लोग दिन में पंखे चलाने को मजबूर हो गए हैं, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है। मौसम के बदलाव का सबसे बुरा असर रबी की मुख्य फसल गेहूं पर पड़ने की आशंका है। जिले के प्रगतिशील किसानों और कृषि विशेषज्ञों का मा...