रुद्रपुर, जनवरी 12 -- दिनेशपुर, संवाददाता। स्वामी विवेकानंद स्मारक समिति कालीनगर की ओर से कालीनगर बाजार में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संत नहीं बल्कि राष्ट्रनिर्माता विचारक थे। यहां समिति अध्यक्ष विक्रम सरकार, शेखर विश्वास, हरिचांद मंडल, विशाल हाल्दार, किशोर हाल्दार, सुभाष व्यापारी, तेज सिंह, मुकेश मिस्त्री, निरंजन सरकार, राजेश मिस्त्री, डॉ. आशीष तरफदार आदि मौजूद थे। वहीं दिनेशपुर खुदीराम स्टेडियम में स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर विवेकानंद पत्रकार संघ ने माल्यर्पण कर उनको याद किया। इस मौके पर काजल राय, गौतम सरकार, सत्यजीत...