रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- दिनेशपुर। आतंकी हमले के विरोध में दिनेशपुर के चक्कीमोड नवोदय इंटर कालेज के छात्रों ने व्यापार मंडल के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। बच्चों ने तख्तियों पर आतंकवाद मुर्दाबाद और शांति कायम करो जैसे नारे लिखे। बच्चों ने सरकार से दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। इससे पहले विद्यालय में शोकसभा की गई और हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। विद्यालय प्रधानाचार्य ऋषभ जोशी ने बच्चों को शांति और भाईचारे का संदेश दिया। यहां विद्यालय प्रबंधक हरीश जोशी, प्रधानाचार्य ऋषभ जोशी, चंपा पांडे, जानकी कुनियाल, तुलसी नेगी, विजय जोशी, जसवीर, कविता मेहरा, महेश बुधोरी, योगेश पानू, हरीश पाण्डेय, राम सिंह मेहता, राजेन्द्र उपाध्याय, सचिन राणा, ललित चंद्र खोलिया आदि रहे। 26डीएनपी01पी दिनेशपुर के चक्कीमोड कस्बे में शुक्रवार को आतंकवाद के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.