रुद्रपुर, अगस्त 18 -- भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन दिनेशपुर, संवाददाता कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्य चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। नैनीताल में जिला पंचायत सदस्यों को भाजपा के पदाधिकारियों व प्रशासन की मिलीभगत से हथियारों के बल पर अगवा कर मतदान से रोकने की निंदा की। सोमवार को आयोजित सभा में कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने इस घृणित कार्य करने वालों को दंड देने के बजाय भाजपा सरकार के दबाव में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व नेता उप प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी व अन्य नेताओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कानून की धज्जियां उड़ाई है। जबकि पूरे प्रदेश व देश ने भाजपा सरकार का यह घृणित कार्य देखा है। कहा कि भाजपा सरकार देवभूमि को कलंकित कर आपसी प्रेम व भाईचारे को समाप्त करने की पुरजोर कोशिश कर रही है। कांग्रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.