रुद्रपुर, सितम्बर 6 -- दिनेशपुर। थाना दिनेशपुर एवं जयनगर चौकी के लगभग 35 पुलिसकर्मियों ने थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ ली। पुलिसकर्मियों ने हिमालय प्रतिज्ञा लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति संकल्प लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक नवीन सुयाल, उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र पंत, सोनिका जोशी, जयनगर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार, प्रदीप भट्ट, त्रिलोक सिंह, कमलेश नेगी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.