रुद्रपुर, दिसम्बर 10 -- दिनेशपुर। मानवाधिकार दिवस पर दिनेशपुर थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष हीरा जंगपांगी की अगुवाई में पिछले 16 दिनों से चल रहे मानवाधिकार जागरूकता अभियान का समापन भी इसी दिन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों को महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध व निवारण) अधिनियम, 2013 (पॉक्सो) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि स्त्री-पुरुष समानता सुनिश्चित करने के लिए समाज में पुरुषों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने जेंडर आधारित भेदभाव व हिंसा को समाप्त करने के लिए सामाजिक मान्यताओं में बदलाव की आवश्यकता बताई। वहीं हीरा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.