धनबाद, जनवरी 16 -- धनबाद, संवाददाता धनबाद में गुरुवार को दिन भर आसमान सापु रहा। इससे अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को भी मौसम साफ़ रहने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 तथा न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक लगातार ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग से जारी अगले पखवाड़े के पूर्वानुमान में न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार एक साथ कई प्रणालियों के सक्रिय होने से मौसम बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवाएं में चक्रवाती घेरे के रूप में सक्रिय हैं। उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। हिमालय से आनेवाली हवाओं के प्रभाव और कोहरा छाने से दिन में भी ठंड रहेगी, जिसके कारण तेज ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.