बुलंदशहर, फरवरी 18 -- बुलंदशहर। शहर में बुधवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला-बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया और बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया, जो रुक-रुक कर दिनभर चलता रहा। बादलों की लुका-छिपी के बीच बुधवार को सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ रहे, जिससे दिनभर ठिठुरन का अहसास बना रहा। बुधवार तड़के से ही घने बादलों ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया था। ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी ने मौसम में ठंडक घोल दी। सुबह करीब 8 बजे से ही रिमझिम फुहारें पड़ने लगीं, जिससे कामकाज पर निकलने वाले लोगों को हल्की परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर धूप न निकलने के कारण अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक सिमट कर रह गया। पिछले कुछ दिनों से मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी चटख धूप तो कभी बादलों की आवाजाही ने ...