भागलपुर, फरवरी 6 -- अकबरनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर, बसन्तपुर, खेरैहिया, हरियो, हरिनगर, भवनाथपुर, आदि दर्जनों क्षेत्र में भुवालपुर फीडर से मिलने वाली बिजली गुरुवार को दिनभर ठप रही। जिससे लोगों को खासा परेशानी हुई। दिनभर बिजली नहीं रहने से मोटर आदि नहीं चला जिससे पानी की किल्लत हुई। सुबह दस बजे से आसपास गई बिजली देर शाम तक लौटी। इस दौरान बिजली से संबंधित कार्य बाधित रहा। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिना किसी जानकारी के बिजली की कटौती करने से काफी परेशानी हुई। विभाग के जेई आशीष कुमार ने बताया कि ग्रिड सब स्टेशन सुल्तानगंज से 33 केवी में कार्य की वजह से शटडाउन लिया था। जिस वजह से आपूर्ति बाधित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...