उन्नाव, अक्टूबर 30 -- उन्नाव। दिनभर हुई बारिश ने पूरा शहर भिगो दिया। एक भी बार सूर्य के दर्शन न होने और बादल छाए रहने से मौसम एकाएक बदल गया है। इस दौरान घरों में रहे लोगों को बिजली कटौती और सड़क पर निकलनेवालों को सड़क जाम व जलभराव से दो चार होना पड़ा। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य दिनों की तुलना में दो से तीन डिग्री कम है। बारिश के साथ सर्दीली हवाएं चलने से शाम होते-होते तापमान और गिरावट की ओर बढ़ गया। अचानक मौसम के इस बदलाव से लोग सुबह और शाम को गर्म कपड़े पहनते नजर आए। बारिश से जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है, वहीं कुछ किसानों की कटी पड़ी धान की फसल भीगने से बर्बाद होने को लेकर चिंतित दिखाई दिए। वहीं शहरी इलाकों में जगह-जगह पानी भरने से लोगों क...