संभल, मई 29 -- जनपद में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बुधवार को उमसभरी गर्मी से लोग परेशान दिखाई दिए। सुबह की शुरुआत जहां चटक धूप के साथ हुई, वहीं दोपहर तक आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। दिनभर सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का सिलसिला जारी रहा। दोपहर में मामूली बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगों को लगा की बारिश होगी, लेकिन बारिश नहीं हुई। बुधवार सुबह में 11 बजे के करीब आसमान में हल्के बादल मंडराने लगे। जिससे लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी से राहत महसूस हुई। हालांकि यह राहत ज्यादा देर नहीं टिक सकी। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी ने लोगों में बारिश की उम्मीद जगाई, लेकिन बादलों ने निराश कर दिया और बारिश बिना बरसे ही गुजर गई। बादलों के होते हुए भी हवा में नमी बढ़ने से उमस ने लोगों को दिनभर परेशान किया। गर्मी और उमस से परेशान लोग दिनभर कूलर पंखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.