प्रयागराज, दिसम्बर 29 -- पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर बढ़ गया है। रविवार को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। भीषण ठंड से लोग ठिठुरते रहे। दिन व रात के तापमान में गिरावट होने से कुल्लू और मनाली जैसी कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने मंगलवार तक घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी। 14.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इससे पहले 15 जनवरी 2025 को अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन शनिवार को न्यूनतम ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.