हरिद्वार, अगस्त 31 -- धर्मनगरी में रविवार को दिन में मौसम का मिजाज बदलता रहा। तड़के बारिश रुकने के बाद आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन सुबह 11 बजे तेज धूप निकल गई। इसके बाद दोपहर दो बजे बारिश शुरू को गई। दिन में बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई। साथ ही हरिद्वार में 10 एमएम और रोशनाबाद में 11 एमएम बारिश दर्ज हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार देर रात को धर्मनगरी में बारिश शुरू हो गई थी। लेकिन सुबह छह बजे बारिश रुकने के बाद आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद धूप निकल गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.