शामली, जनवरी 28 -- शहर में पिछले करीब एक माह से खराब पड़ी मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन को ठीक करने का कार्य बुधवार को भी जारी रहा। इस मरम्मत कार्य के चलते नगर पालिका द्वारा बुधवार सुबह करीब 10 बजे शहर की जलापूर्ति बंद कर दी गई थी, लेकिन शाम 7 बजे तक भी जलापूर्ति पूरी तरह सुचारू नहीं हो सकी। परिणामस्वरूप पूरे दिन शहर के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिनभर नलों में पानी नहीं आने से अधिकांश घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। हालात ऐसे रहे कि लोगों को मजबूरी में हैंडपंपों और अन्य वैकल्पिक स्रोतों से पानी भरते हुए देखा गया। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को पानी की व्यवस्था करने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। कई मोहल्लों में लोग बाल्टियां और डिब्बे लेकर दूर-दूर तक पानी की तलाश में भटकते नजर आए। नगर पालिका के जलकर जेई हर्षित गर्ग ने ...