पूर्णिया, सितम्बर 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शुक्रवार को पूर्णिया में दिनभर माहौल प्रचंड गर्मी का रहा। आम जनजीवन व्याकुल नजर आया। दोपहर में लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। मौसम शुष्क था और हवा भी शुष्क चल रही थी। दोपहर के समय 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक का तापमान महसूस हो रहा था जिसके कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे। इस बीच बिजली की लुकाछिपी चलती रही। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ जाती थी। हालांकि यह मौसम किसानों के लिए इस मायने में फायदेमंद है कि धान की तैयारी सहूलियत से हो पा रही है और उधर आलू की खेती भी तैयार हो रहा है। इधर पूर्णिया का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि सुबह की आद्रता 70 फ़ीसदी तथा शाम की आद्रता 67 फ़ीसदी रही। -क्या है साप्ताहिक पूर्वानु...