एटा, फरवरी 1 -- केंद्र सरकार की ओर से आम बजट पेश किए जाने के दिन एटा के बाजारों में सामान्य दिनों जैसी चहल-पहल रही। टीवी स्क्रीन के सामने भीड़ अधिक देखने को मिली। शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानों के भीतर टीवी चल रहे थे और व्यापारी, कर्मचारी व ग्राहक दिनभर बजट भाषण पर नजर बनाए बैठे रहे। कोई टैक्स में राहत की उम्मीद लगाए था तो कोई महंगाई को लेकर आशंकित नजर आया। सराफा बाजार पूरी तरह से खाली पड़े रहे। कपड़ा, सराफा, किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स और अनाज मंडी जैसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में बजट के दौरान कई दुकानों पर खरीद-बिक्री धीमी रही। व्यापारी एक-दूसरे से कम और टीवी एंकरों से ज्यादा संवाद करते नजर आए। बजट के हर एलान पर बाजार में प्रतिक्रियाएं बदलती रहीं। कपड़ा बाजार में ग्राहक कम, टीवी के सामने भीड़ ज्यादा रही। जीटी रोड और घंटाघर क्षेत्र के क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.