बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- नगर क्षेत्र में सोमवार को सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार को जिला मुख्यालय पर नुमाईश मैदान में पैठ बाजार लगता है। इस बाजार में आसपास स्थानों से भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसके चलते नुमाइश रोड, फ्लाईओवर और दिल्ली रोड पर जाम लगा रहा। इसी तरह सुबह से ही काली नदी रोड पर वाहन चालकों को कई घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। कालाआम चौक, अस्पताल रोड समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी मशक्कत करते नजर आए। पैठ बाजार और वाहनों के अधिक आवागमन के चलते बाजारों में काफी भीड़ रही, जिसके चलते भी प्रमुख मार्गों पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। नगर के बूरा बाजार, मालवीय मार्ग आदि स्थानों पर सुबह से लेकर शाम तक चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.