कन्नौज, जनवरी 2 -- कन्नौज। शुक्रवार को पूरे दिन मौसम का मिजाज बेहद सख्त बना रहा। सूरज दिनभर बादलों और धुंध की ओट में छिपा रहा, जिससे ठंड और गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा और धुंध छाई रही, जो दिन चढ़ने के बाद भी छंट नहीं सकी। आसमान में लगातार बादल छाए रहने के कारण वातावरण में ठिठुरन बनी रही और लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास होता रहा। ठंड से बचने के लिए लोग अधिकतर घरों में दुबके रहे। केवल जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकलते नजर आए। सड़कों पर आम दिनों की तुलना में आवाजाही कम रही, वहीं बाजारों में भी रौनक फीकी पड़ी रही। ठंड का सबसे ज्यादा असर मजदूरों, छोटे दुकानदारों और ठेला लगाने वालों पर देखा गया, जिनकी रोजी-रोटी पर मौसम की मार पड़ी। शाम ढलते ही मौसम और ज्यादा बिगड़ गया। करीब...