शामली, जनवरी 16 -- शुक्रवार को सवेरे से आसमान में घना कोहरा छाया रहा। दोपहर दो बजे तक भी सूर्यदेव के दर्शन नही हुए, जिससे ठंड का प्रकोप और अधिक बढ गया था। हाईवों पर वाहन रेंगते नजर आये, जिससे जाम की स्थिति भी बनी रही। ठंड से निजात पाने के लिए लोगों ने गर्म कपडों और आलाव का सहारा लिया और लोग घरों में दुबके रहे। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है। शुक्रवार को मौसम का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम ताममान पांच डिग्री सेल्सियस से लुढ़कर 4 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया। सवेरे जब लोग उठे तो आसमान में कोहरा छाया हुआ था। कोहरा इतना अधिक था कि हाईवों के साथ साथ गली मोहल्लों में भी दृश्यता कम रही। कोहरे के साथ आसमान से बारिश रूपी फुवारे बरस रही थी, जो मौसम में अधिक ठंड पैदा कर रही थी। ठंड को देखते हुए बाजार द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.